Friday, September 7, 2012

चिकित्सा पद्धति


यहाँ सिर दर्द की दवा नहीं मिलती,
गठिया का इलाज नहीं है मेरे पास।
चीर-फाड़ से लगता है बहुत डर; 
इतना ज़ोर से न लीजिये सांस।

सुश्रुत से हमनें कुछ नहीं सीखा,
फिर भी लोग बड़ी दूर से आते हैं।
अरे, थोड़ी देर बैठिये तो यहाँ पर; 
आइये थोड़ा-सा दर्द बाँट लेते हैं।

No comments:

Post a Comment